मां फ्लाईओवर पर चाइनिज मांझा से घायल हुआ पुलिसकर्मी
मां फ्लाईओवर पर चाइनिज मांझा से घायल हुआ पुलिसकर्मी

मां फ्लाईओवर पर चाइनिज मांझा से घायल हुआ पुलिसकर्मी

कोलकाता, 03 नवम्बर (हि. स.)। एक के बाद एक दुर्घटनाओं के बावजूद कोलकाता के मां फ्लाईओवर पर लोग चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर चाइनिज मांझा से दुर्घटना हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस पतंग उड़ाने वाले की तलाश तेज कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस फ्लाईओवर पर पतंग उड़ाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके लोग बाज नहीं आते हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी इस मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया था लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से लगाम लगा पाना संभव नहीं हो पाया है।इस साल मई में एक व्यक्ति की पतंग के धागे से गला कटने के बाद मौत हो गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in