महानायक उत्तम कुमार को ममता ने दी श्रद्धांजलि
महानायक उत्तम कुमार को ममता ने दी श्रद्धांजलि

महानायक उत्तम कुमार को ममता ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 03 सितंबर (हि.स.)। सिने जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता महानायक उत्तम कुमार को जयंती के मौके पर याद कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "महानायक उत्तम कुमार को उनकी 94 वीं जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं। उनकी याद में हमारी सरकार ने 2012 में महानायक सम्मान की शुरुआत की थी। दुनिया भर में रहने वाले बांग्ला भाषी समुदाय के लोगों के दिलों पर अपनी फिल्मों के जरिए उत्तम कुमार हमेशा राज करते रहे हैं।" बांग्ला फ़िल्मों के महानायक उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 कोलकाता के भवानीपुर इलाके में हुआ था। कोलकाता के ही साउथ सबर्बन स्कूल (मेन) से शुरूआती शिक्षा के बाद कोलकाता विश्वविद्यालय के गोयेनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन में दाखिला लिया लेकिन वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और उन्होंने कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट में कलर्क की नौकरी ज्वॉयन कर ली। अभिनेता, निर्माता, निर्देशक उत्तम कुमार की बतौर नायक पहली फ़िल्म थी नितिन बोस निर्देशित दृष्टिदान। 23 जुलाई 1980 को 53 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in