मशहूर हस्तियों के बाद इस बार कार्टून चरित्र सिंचन कॉलेज की मेरिट सूची में
मशहूर हस्तियों के बाद इस बार कार्टून चरित्र सिंचन कॉलेज की मेरिट सूची में

मशहूर हस्तियों के बाद इस बार कार्टून चरित्र सिंचन कॉलेज की मेरिट सूची में

कोलकाता, 31 अगस्त (हि. स.)। कार्टून की दुनिया में एक कैरेक्टर सिंचन और डोरेमोन फिजिक्स लेकर अध्ययन करना चाहते हैं। सिलीगुड़ी कॉलेज की मेरिट लिस्ट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सनी लियोनी, नेहा कक्कड़ के बाद, इस बार सिंचन का नाम स्नातक स्तर की मेरिट सूची आने केे बाद शिक्षा क्षेत्र में हलचल मची हुई है। दूसरी ओर कार्टून प्रेमियों के बीच इसे लेकर जोरदार चर्चा भी शुरू हो गई है। दरअसल सिलीगुड़ी कॉलेज के बीएससी जनरल की मेरिट लिस्ट में मशहूर कार्टून कैरेक्टर सिंचन का नाम चमक रहा है। पिता के नाम के स्थान पर डोरेमोन का नाम दिया हुआ है। कॉलेज की मेरिट लिस्ट पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी जांच की जा रही है कि इस तरह की घटना कैसे हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करेंगे। कॉलेज के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि वे इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस की मदद ली जाएगी। पता चला है कि इन दोनों कार्टून चरित्रों के नाम फिजिक्स, बीसीए, कंप्यूटर साइंस की मेरिट सूची में हैं। एक है सिनचन नॉर्ड और दूसरा है डोरेमोन। उल्लेखनीय है कि घटना की शुरुआत दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध आशुतोष कॉलेज से हुई थी सबसे पहले सनी लियोन का नाम पहली बार अंग्रेजी विभाग की मेरिट सूची में देखा गया था। जिसे देखकर छात्र हैरान रह गए। इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस के साइबर थाने में भी की गयी थी। देखते ही देखते यह इस खबर के इंटरनेट पर वायरल हो गयी। जिसके बाद सनी ने खुद इस बारे में उस समय ट्वीट किया था। उन्होंने उल्लेख किया कि वह जल्द ही कॉलेज में अध्ययन करने आ रहे हैं। फिर सनी लियोन का नाम बजबज कॉलेज में अंग्रेजी आनर्स की मेधा तालिका में देखा गया। इसके बाद उत्तर 24 परगना के बारासात गवर्नमेंट कॉलेज की मेरिट लिस्ट में देखने को मिला। सनी लियोन, मिया खलीफा, जॉनी सिन्स के नाम थे। इसके कुछ दिन बाद नेहा कक्कड़ का नाम मानिकचक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आया। उस घटना के कुछ दिनों के भीतर, सिलीगुड़ी कॉलेज में वही घटना दोहराई गई। आखिरकार इन सभी के पीछे साजिश है या कोई जानबूझकर कर ऐसा कर रहा है, या कोई टेक्निकल गाबड़िया है। इसे लेकर साइबर क्राइम थाने की पुलिस जाज में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in