मनमोहन सिंह को ममता बनर्जी ने भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
मनमोहन सिंह को ममता बनर्जी ने भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

मनमोहन सिंह को ममता बनर्जी ने भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

कोलकाता, 26 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आज 2004 और 2014 के बीच यूपीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह 88 वर्ष के हो गए हैं। 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शनिवार को ममता ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। सार्वजनिक जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और अधिक फलदाई भविष्य की कामना उनके लिए कर रही हूं।" हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in