मणिपुर गौरीय मठ के छह संन्यासी कोरोना पॉजिटिव
मणिपुर गौरीय मठ के छह संन्यासी कोरोना पॉजिटिव

मणिपुर गौरीय मठ के छह संन्यासी कोरोना पॉजिटिव

नवद्वीप (नदिया),12 सितम्बर (हि.स.)। जिले के नवद्वीप में मणिपुर गौरीय मठ के छह संन्यासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मठ को प्रशासन ने कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। शनिवार को मठ परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। बताया गया है कि गौरीय मठ के कई संन्यासी पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद आशीष चक्रवर्ती ने नगरपालिका स्वास्थ्य कर्मियों और नवद्वीप स्टेट जनरल अस्पताल के डॉक्टरों की मदद से मठ के संन्यासियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करवायी। मठ के लगभग 20 लोगों के नमूने लिये गए थे। परीक्षण के बाद अब तक मठ के छह संन्यासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी भी कई लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। उल्लेखनीय है कि नदिया जिले में अब तक कोरोना के 4561 मामले दर्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार / सुगंधी / सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in