भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान माकपा पार्षद रिंकू
भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान माकपा पार्षद रिंकू

भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान माकपा पार्षद रिंकू

कोलकाता, 17 नवम्बर (हि.स.)। चुनाव से पहले माकपा विभाजित हुई है। निवर्तमान माकपा पार्षद रिंकू नस्कर माकपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे मंगलवार को हेस्टिंग्स में भाजपा की बैठक में पहुंचे और पार्टी का दामन थामा। रिंकू नस्कर को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी का दामन थमाया। उल्लेखनीय है कि रिंकू नस्कर कोलकाता नगरपालिका के वार्ड 102 के पार्षद थे। 2014 के लोकसभा चुनावों में, माकपा ने उन्हें मथुरापुर चुनाव क्षेत्र में तृणमूल के चौधरी मोहन जटार के खिलाफ मैदान में उतारा था, हालांकि वह हार गए थे। बाद में उन्होंने नगरपालिका का चुनाव जीता और अब वह माकपा छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद, रिंकू नस्कर ने कहा कि वह लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in