भाजपा महिला मोर्चा   प्रदेश अध्यक्ष  अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता, 28 सितंबर (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं कोविड पॉजिटिव हुई हूं। जो लोग पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से अनुरोध करूंगी कि वे अपनी जांच करवा लें। उल्लेखनीय है कि इसके पहले हुगली लोकसभा केंद्र से सांसद लॉकेट चटर्जी पॉजिटिव हुई थीं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के भी कई नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई मंत्री व अधिकारी भी महामारी की गिरफ्त में आए हैं। महामारी से अब तक कई स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों की मौत भी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in