भाजपा के प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने की चाय पर चर्चा
भाजपा के प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने की चाय पर चर्चा

भाजपा के प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने की चाय पर चर्चा

सिलीगुड़ी, 26 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 8 नंबर वार्ड में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को यहां चर्चा में भाजपा के प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने शिरकत की। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भाग लिया था। चाय पर चर्चा कार्यक्रम में इस दौरान भाजपा सिलीगुड़ी सांगाठनिक के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, 8 नंबर वार्ड की कोऑर्डिनेटर खुशबू मित्तल भी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार अपनी पुलिस की मदद से झूठे मामले में भाजपा के नेताओं और समर्थकों को फंसा कर उन्हें रोकना चाहती है, जो संभव नहीं है। अब पश्चिम बंगाल में अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in