बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है तृणमूल : दिलीप
बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है तृणमूल : दिलीप

बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है तृणमूल : दिलीप

कोलकाता, 07 नवम्बर (हि. स.)। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को आरोप लगाया है कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस भगवान बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है। तृणमूल दावा कर रही है कि अमित शाह ने बांकुड़ा में श्रद्धांजलि अर्पित की वह मूर्ति बिरसा मुंडा की नहीं है। इसी के आधार पर तृणमूल ने भाजपा को बंगाली विरोधी करार दिया है। फेसबुक और ट्विटर पर भी अभियान चल रहा है। इसे लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक पत्रकार सम्मेलन में स्पष्ट किया कि मूर्ति बिरसा मुंडा चौराहे पर हैं। इसकी स्थापना तृणमूल द्वारा किया गया था। अब वे कहते हैं कि यह बिरसा मुंडा की मूर्ति नहीं है। तब तृणमूल ही बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है। तृणमूल के नेतृत्व वाली जिला परिषद ने इस मोड़ का नाम बिरसा मुंडा मोड़ रखा है। वहां पहले एक छोटी मूर्ति थी। सरकार ने एक नई मूर्ति लगाई है। अब कह रहे हैं, यह एक नायक की मूर्ति नहीं है, बल्कि एक शिकारी की मूर्ति है। तो तृणमूल ही बिरसा का अपमान कर रही है। क्या वे बिरसा मुंडा को एक शिकारी के रूप में देखते हैं? हम उन्ह एक महान व्यक्ति के रूप में देखते हैं। मैंने मूर्ति के नीचे एक तस्वीर भी लगाई। गृह मंत्री ने भी माल्यार्पण किया। गृह मंत्री की घोषणा के बाद, बिरसा मुंडा की मूर्ति ही आज से बन गई। आदिवासियों के संगठन भारत ज़कात माझी परगना महल ने बांकुड़ा में प्रतिमा पर आपत्ति जताई है। उसके बाद तृणमूल नेतृत्व इस मुद्दे पर मुखर हो गया है। उनकी शिकायत है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति को नहीं जानती है। नेता बिरसा मुंडा को नहीं जानते। भाजपा बंगाल विरोधी है। विवाद के मद्देनजर, अमित शाह ने प्रतिमा के नीचे बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। हालांकि, यह सवाल बना हुआ है कि मूर्ति किसकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in