बंगाल भाजपा में गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए आलाकमान का फरमान
बंगाल भाजपा में गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए आलाकमान का फरमान

बंगाल भाजपा में गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए आलाकमान का फरमान

कोलकाता, 10 अगस्त (हि. स.)। विधानसभा चुनाव 2021 के पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को आपसी गुटबाजी छोड़कर आपस में तालमेल से काम करने का निर्देश दिया है, ताकि विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर तृणमूल कांग्रेस को सत्ताच्युत किया जा सके। सोमवार को भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के जिला पर्यवेक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। पार्टी आलामकमान के निर्देश से उन्हें अवगत कराया। विजयवर्गीय ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षकों के क्या काम करना है? इसकी पूरी समीक्षा की गयी और पर्यवेक्षकों से पूरी स्थिति की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि शक्तिकेंद्र और मतदान केंद्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत बढ़ानी होगी, क्योंकि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अंतिम लड़ाई पोलिंग बूथ (मतदान केंद्र) पर ही होती है। पोलिंग बूथ को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में किसी तरह से गुटबाजी नहीं चलेगी और सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को आपस में मिलकर काम करना होगा और कोई भी पर्यवेक्षक दौरा पर जाता है, तो वह बूथ पर जाये और लोगों से मुलाकात करे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सदस्यता अभियान ‘आमार परिवार’, बीजेपी परिवार’ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सभी जिले में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। अभी तक भाजपा के 98 लाख सदस्य हैं। भाजपा ने इस सदस्यता अभियान में तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से विश्वस्त है कि अगले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सताच्युत कर भाजपा लोगों को कुशासन से मुक्ति देगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी प्रदेश भाजपा स्तर पर भी गुटबाजी की खबरों के बीच ‘आमार परिवार, बीजेपी परिवार’ सदस्यता अभियान की शुरुआत पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुला राय एक मंच पर एक साथ आये थे और गुटबाजी की खबरों पर विराम लगा दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in