बंगाल प्रशासन के संरक्षण में हो रहा मानवाधिकार का सबसे अधिक हनन : राज्यपाल
बंगाल प्रशासन के संरक्षण में हो रहा मानवाधिकार का सबसे अधिक हनन : राज्यपाल

बंगाल प्रशासन के संरक्षण में हो रहा मानवाधिकार का सबसे अधिक हनन : राज्यपाल

कोलकाता, 26 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य प्रशासन पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। यहां कोलकाता और बंगाल पुलिस विपक्ष के मानवाधिकारों का सबसे अधिक हनन करती है। यह सब कुछ सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष भी इन तमाम समस्याओं से बेपरवाह हैं।' राज्यपाल ने चेतावनी दी है कि वह राज्य में मानवाधिकार का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी हालातों की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट लेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार ममता बनर्जी की सरकार और व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री पर निवासियों के मानव अधिकारों के हनन का आरोप लगाते रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in