बंगाल पुलिस ने उतारी सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी, भाजपा ने ममता सरकार पर कसा तंज
बंगाल पुलिस ने उतारी सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी, भाजपा ने ममता सरकार पर कसा तंज

बंगाल पुलिस ने उतारी सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी, भाजपा ने ममता सरकार पर कसा तंज

कोलकाता, 09 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल पुलिस पर भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान एक सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी उतारकर उसके केशों का अपमान करने का आरोप लगा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पुलिसवाले सिख का केश पकड़कर ले जा रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता तेजिंद्र पाल सिंह बग्घा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "ममता सरकार द्वारा जिस तरीके से एक सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी को उतार कर केशों का अपमान किया गया ये देख 84 नरसंहार के दृश्य सामने आ गए। इस देश की आजादी में सबसे ज्यादा बलिदान देने वाले सिख कौम के साथ व्यवहार करने वाली सरकार को 1 मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नही है।" हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in