बंगाल : एक दिन में 62 मरे, 3196 पॉजिटिव
बंगाल : एक दिन में 62 मरे, 3196 पॉजिटिव

बंगाल : एक दिन में 62 मरे, 3196 पॉजिटिव

कोलकाता, 24 सितम्बर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन साथ ही रिकवरी रेट में भी बढ़त बरकरार है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़कर 87.46 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। हालांकि चिंता वाली बात यह है कि एक्टिव लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 43432 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3196 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके कारण राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 237869 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 3014 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 208042 पर पहुंची है। साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 120 की बढ़ोतरी हुई है और 25221 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4606 पर पहुंची है। अब तक कुल 2967939 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 8.01 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में जिस तेजी से रिकवरी रेट बढ़ रहा है उसे देखते हुए संभावना प्रबल है कि इस महीने के अंत तक बंगाल महामारी से मुक्त हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in