प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव बने अमिताभ चक्रवर्ती
प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव बने अमिताभ चक्रवर्ती

प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव बने अमिताभ चक्रवर्ती

कोलकाता, 28 अक्टूबर (हि.स.)। वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में बड़े सांगठनिक फेरबदल हो रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव के तौर पर वरिष्ठ नेता अमिताभ चक्रवर्ती की नियुक्ति हुई है। बुधवार को पार्टी के अखिल भारतीय सांगठनिक महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल भाजपा का सांगठनिक महासचिव बनाया गया है। दरअसल यह काफी महत्वपूर्ण पद होता है। प्रदेश अध्यक्ष के बाद सांगठनिक महासचिव ही यह तय करते हैं कि नियमित तौर पर पार्टी कौन सा कार्यक्रम कहां करेगी। अब तक यह जिम्मेदारी सुब्रत चटर्जी की थी। नए सांगठनिक महासचिव की नियुक्ति की घोषणा होने के तुरंत बाद सुब्रत चटर्जी ने इसका स्वागत किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "7 सालों तक पार्टी ने मुझ पर विश्वास रखा है। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। जो भी नवागत हैं, उन्हें शुभकामना देता हूं।" उल्लेखनीय है कि गत एक जून को प्रदेश भाजपा की नई कमेटी में अमिताभ चक्रवर्ती को पार्टी का संयुक्त सांगठनिक महासचिव बनाया गया था। अब उन्हें सांगठनिक महासचिव बना दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in