पूर्व सीएम बुद्धदेव को मिली अस्पताल से छुट्टी, रहेंगे चिकित्सकों की निगरानी में
पूर्व सीएम बुद्धदेव को मिली अस्पताल से छुट्टी, रहेंगे चिकित्सकों की निगरानी में

पूर्व सीएम बुद्धदेव को मिली अस्पताल से छुट्टी, रहेंगे चिकित्सकों की निगरानी में

कोलकाता, 15 दिसम्बर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल से उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे छुट्टी दे दी गयी है। उनके साथ मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम आयी है। घर पर ही एक अस्थाई आईसीयू बनाया गया हैं जिसमें रखकर बुद्धदेव की निगरानी की जाएगी। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। सामान्य खाना खा रहे हैं, बातचीत भी कर रहे हैं और अच्छी नींद ली है। शरीर की सारी गतिविधियां भी सामान्य हैं। फिलहाल खानपान समेत घूमने-फिरने आदि में कुछ हिदायतें बरतने को कहा गया है। उनकी उम्र 76 साल है इसीलिए उम्र जनित कुछ समस्याएं पहले से ही हैं। इसीलिए परिजनों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि पहले की तरह ही उनका बाई पैप सपोर्ट रखना जरूरी है। सोमवार को ही उनका कैथेटर और धमनी चैनल खोल दिया गया था। वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टर कौशिक चक्रवर्ती ने कहा कि उनके शरीर के सारे पैरामीटर सामान्य हैं। घर पर बाइपैप सपोर्ट का परामर्श देकर उन्हें छुट्टी दी जा रही है। उनका 5 दिनों का एंटीबायोटिक कोर्स खत्म हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री घर पर रहते हुए किताबें पढ़ते हैं और लिखते रहते हैं। उन्हें फिलहाल इन सब चीजों से दूर रहने को कहा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही घर लौटने की इच्छा जताई थी। अस्पताल की सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री ने अखबार पढ़ा था और सामान्य खाना खाए थे। घर जाने की इच्छा जताई थी। अब सब कुछ सामान्य है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in