पुलिस की मदद से गुंडागर्दी कर रही है तृणमूल, चुनाव में तीसरे नंबर पर होगी : अर्जुन सिंह
पुलिस की मदद से गुंडागर्दी कर रही है तृणमूल, चुनाव में तीसरे नंबर पर होगी : अर्जुन सिंह

पुलिस की मदद से गुंडागर्दी कर रही है तृणमूल, चुनाव में तीसरे नंबर पर होगी : अर्जुन सिंह

कोलकाता, 06 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद और दबंग भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर पुलिस का इस्तेमाल गुंडों की तरह करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्यभर में सत्तारूढ़ पार्टी का प्रदर्शन सबसे खराब रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग कभी भी पुलिस के अत्याचार को स्वीकार नहीं करेंगे। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा और तीसरे नंबर पर रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी का गुलाम बन गई है। कम से कम 100 से अधिक पुलिसकर्मी हमेशा के लिए उनके घर के आस-पास रहते हैं। 10-12 वैन में पुलिसकर्मी लगातार चक्कर लगा रहे हैं। उन्हीं के घर के पास एक व्यक्ति के घर का दरवाजा भी पुलिसकर्मियों ने तोड़ दिया है। उनके करीबी लोगों के घर के पास जाकर पुलिसकर्मी गाली-गलौज कर रहे हैं। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि यह जूट मिल इलाका है और जब रात के समय लोग ड्यूटी चले जाते हैं तब घर में रहने वाली अकेली महिलाओं को पुलिस वाले गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिसकर्मी इसी तरह से अत्याचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर तो ममता की हैसियत नहीं है कि लड़ सकें इसीलिए पुलिस के जरिए गुंडागर्दी कर रहे हैं। बंगालवासी इसका सबक जरूर सिखाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पास के दमदम संसदीय क्षेत्र में भी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सीटें 200 से अधिक रहेंगी। तृणमूल कांग्रेस तीसरे नंबर पर होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in