पश्चिम बंगाल सरकार राशनकार्ड से मृत लोगों के नाम हटायेगी
पश्चिम बंगाल सरकार राशनकार्ड से मृत लोगों के नाम हटायेगी

पश्चिम बंगाल सरकार राशनकार्ड से मृत लोगों के नाम हटायेगी

खाद्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को मृत लोगों की सूची भेजने को लिखा पत्र कोलकाता, 22 सितम्बर (हि.स.)। राज्य खाद्य विभाग ने मृत लोगों के राशन कार्ड रद्द करने का फैसला किया है। खाद्य विभाग ने फिलहाल ऐसे लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। नियमानुसार परिवार का किसी सदस्य के निधन होने पर खाद्य दफ्तर को सूचित करके उसका कार्ड बंद कर दिया जाता है। इसके लिए सात नंबर फार्म भरकर कार्ड के साथ जमा करना पड़ता है। साथ ही इलाके के राशन डीलर पर इस संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं खाद्य विभाग को जानकारी देने की जिम्मेदारी होती है। बताए। लेकिन ऐसा बहुत कम लोग करते हैं। लेकिन अब राज्य खाद्य विभाग ने ब्लॉक एवं पंचायत इलाकों से इस बारेे में तथ्य संग्रह करा रही है। सूत्रों के अनुसार राज्य स्वास्थ्य विभाग हर एक जिले से मृत व्यक्तियों के नामों की सूची बनाएगा। यह सूची बनने के बाद राज्य खाद्य दफ्तर इसकी गहनता से जांच करेगी। इसके बाद उन व्यक्तियों के कार्ड ऑनलाइन हटाया जाएगा। इस संबंध में राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने बताया है कि मृत लोगों की सूची भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग को चिट्ठी लिखी गई है। इसके पहले भी मृत लोगों के राशन कार्ड से हटाने की कोशिश खाद्य विभाग ने की थी, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से इसमें सफलता हासिल नहीं मिली थी। इसके लिए राशन डीलर एवं उपभोक्ता दोनों को सजग होने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के करीब छह करोड़ दो लाख की जनसंख्या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा परियोजना से जुड़ी है। राज्य खाद्य विभाग मृत व्यक्तियों के स्थान पर नए लोगों के नाम जोड़ने की कवायद कर रहा है। इसके लिए विगत कई महीने से खाद्य विभाग मृत लोगों की सूची तैयार करने में लगा है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in