परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता, 25 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मौत का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस की चपेट में अब राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी भी आ चुके हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनका घर में ही इलाज किया जा रहा है। पारिजनों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी की मां गायत्री अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। गायत्री देवी को गुरुवार रात अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शुभेंदु अधिकारी से उनके घर पर मिलेगी।चिकित्सकों के परामर्श के मुताबिक ही अधिकारी का इलाज होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संकट के समय भी परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों के बीच जाकर काम किया था। इसके पहले उनके भतीजे के भी संक्रमित होने की सूचना मिली थी। कुछ दिनों पहले उनकी मां का ऑपरेशन हुआ था। वह हाल ही में स्वस्थ होकर घर लौटी हैं, लेकिन अब वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in