दीवार ढहने से महिला की मौत, एक घायल
दीवार ढहने से महिला की मौत, एक घायल

दीवार ढहने से महिला की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी, 01 अगस्त (हि.स.)। फुलबाड़ी -1 नंबर ग्राम पंचायत के अधिकार पल्ली में गोदाम की दीवार ढहने से शुक्रवार देर रात एक महिला की मौत हो गयी। मृत महिला की पहचान हरुनिसा( 40) के रूप में की गई है। इस घटना में पशिमन खातुन (70) नामक महिला भी घायल हुई है। फ़िलहाल घायल महिला इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है। शनिवार सुबह घटना की खबर सामने आने के बाद राजगंज ब्लॉक के बीडीओ एनसी शेर्पा, जलपाईगुड़ी जिला परिषद सदस्य देबाशीष प्रमाणिक और फुलबाड़ी -1 नंबर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तपन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। बीडीओ एनसी शेर्पा ने कहा कि गोदाम के आस -पास काफी संख्या में ग्रामीण रहते है, जिसे देखते हुए गोदाम के मालिक से दीवार को मजबूत बनाने का निर्देश पहले ही दिया गया था। उन्होंने कहा कि गोदाम के मालिक के विरुद्ध उचित कदम उठाया जायेगा। दूसरी तरफ, जलपाईगुड़ी जिला परिषद के सदस्य देबाशीष प्रामाणिक ने कहा कि पूरी घटना से पर्यटन मंत्री गौतम देव को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिखित शिकायत के बाद गोदाम मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in