तमलुक नदी से मगरमच्छ का शावक बरामद
तमलुक नदी से मगरमच्छ का शावक बरामद

तमलुक नदी से मगरमच्छ का शावक बरामद

तमलुक (पूर्व मेदिनीपुर), 25 सितम्बर (हि. स.)। जिले के खेजुरी-2 ब्लॉक में पश्चिम पंचुरिया नदी से मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे की जाल में एक मगरमच्छ शावक पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह मगरमच्छ के शावक को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ गयी। बताया गया है कि शावक मगरमच्छ लगभग एक फुट लंबा है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के कुछ मछुआरे नदी से मछली पकड़ने के लिए गए थे तभी मगरमच्छ के शावक को नदी किनारे देखा। उन्होंने जल्दी से वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर कर वन अधिकारी मौके पर पहुचे और उक्त शावक अपने साथ लेकर चले गए। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in