चुनावी मोड में आईं ममता बनर्जी, 06 दिसम्‍बर से शुरू करेंगी पदयात्रा
चुनावी मोड में आईं ममता बनर्जी, 06 दिसम्‍बर से शुरू करेंगी पदयात्रा

चुनावी मोड में आईं ममता बनर्जी, 06 दिसम्‍बर से शुरू करेंगी पदयात्रा

कोलकाता, 01 दिसम्बर (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर मंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में संभावित उथल-पुथल के मद्देनजर अब खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कमान संभाल ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह अपने पुराने तेवर में लौट आई हैं। इस कड़ी में अब वह छह दिसंबर को कोलकाता में पदयात्रा करेंगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री छह दिसंबर को कोलकाता के हाजरा मोड़ से गांधी मूर्ति तक पदयात्रा करेंगी। इसके पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 04 दिसम्बर को सभी जिलों के प्रमुख नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री 07 दिसम्बर को पश्चिम मेदिनीपुर में सभा करेंगी, जहां पूर्व मेदिनीपुर के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसके बाद 09 दिसम्बर को मुख्यमंत्री उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के गोपालनगर में हाईस्कूल मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगी। 07 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पश्चिम मेदिनीपुर जाएंगी। खबर है कि वह पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर का दौरा करेंगी। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने यह बताया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के घर जाकर उनसे बात कर सकती हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। दरअसल, छह दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी जेपी नड्डा से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। अगर छह को वह नड्डा से मिल रहे हैं तब ममता बनर्जी उनके घर नहीं जाएंगी और अगर नहीं मिलेंगे तब सीएम शुभेंदु से मुलाकात कर सकती हैं। इसीलिए पूरे हालात पर सभी की नजर बनी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in