चीनी माझा से दुर्घटनाएं रोकने के लिए और सख्त हुआ प्रशासन
चीनी माझा से दुर्घटनाएं रोकने के लिए और सख्त हुआ प्रशासन

चीनी माझा से दुर्घटनाएं रोकने के लिए और सख्त हुआ प्रशासन

कोलकाता, 21 सितम्बर (हि. स.)। कोलकाता के मशहूर मां फ्लाईओवर पर चीनी माझा से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शहर प्रशासन और अधिक सख्त हो रहा है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार अब कोलकाता मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने फ्लाईओवर पर एक खास ऊंचाई तक रेलिंग लगाने का निर्णय लिया है। इस साल मई में एक व्यक्ति की पतंग की डोर से गला कटने के बाद फ्लाईओवर पर ही औचक दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने कई बार चेतावनी दी है कि फ्लाईओवर वाले क्षेत्रों में पतंग नहीं उड़ाई जानी चाहिए। मां फ्लाईओवर की निगरानी के लिए पहले से ही पांच पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई गई है। फ्लाईओवर पर दो पुलिस कियोस्क भी स्थापित किए गए हैं। यह कियोस्क यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ पतंग की निगरानी भी करेगा। इसके अलावा, केएमडीए चीनी मांझा को रोकने के लिए बाड़ दे रहा है। बताया गया है कि यह काम पूजा से पहले पूरा हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in