चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं ममता
चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं ममता

चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं ममता

कोलकाता, 25 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के मौके पर गुरुवार रात कैथेड्रल चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल की खूबसूरती है जो हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सारे लोगों का त्योहार मिलजुलकर मनाते हैं। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री ने जीसस क्राइस्ट के समक्ष जल रही मोमबत्ती के सामने प्रार्थना भी की। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों को शुभकामना संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सभी त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाता है। क्रिसमस समृद्धि और खुशहाली का उत्सव है। हम यही संदेश लोगों के बीच देंगे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in