कोलकाता में बरस रहे बदरा, उत्तर बंगाल में बढ़ेगी बारिश
कोलकाता में बरस रहे बदरा, उत्तर बंगाल में बढ़ेगी बारिश

कोलकाता में बरस रहे बदरा, उत्तर बंगाल में बढ़ेगी बारिश

कोलकाता, 23 सितंबर (हि. स.)। बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश की शुरुआत हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्नदाब के कारण बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की शुरुआत हुई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भी बारिश हो रही है। उत्तर बंगाल में भी इसी तरह के हालात हैं। यहां कलिमपोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और अलीपुरद्वार जिले में कई जगहों पर भूस्खलन हो चुका है जिसके कारण यातायात प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तर बंगाल के अधिकतर क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस है। आगामी शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in