कोलकाता किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
कोलकाता किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

कोलकाता किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

कोलकाता, 25 सितंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर कृषि बिल के खिलाफ राज्यभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल किसान खेत मजूर यूनियन ने शुक्रवार को मेयो रोड पर धरना दिया। बेचारम मन्ना के नेतृत्व में मेयो रोड आंदोलन में मंत्री तापस रॉय शामिल हुए। सिंगूर में भूमि आंदोलन के नेताओं ने भी कृषि बिल के खिलाफ विरोध किया। पश्चिम बंगाल किसान खेत मज़ूर संघ ने विरोध के दौरान सरकारी समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि वह किसानों के अधिकारों में पूंजीवादी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही बिल के खिलाफ पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन का आह्वान कर चुकी हैं। उनके निर्देशन में, तृणमूल कार्यकर्ता जिले के हर ब्लॉक में विरोध जुलूस निकाल रहे हैं। इस बार किसान खेत मजूर यूनियन बिल के विरोध में शामिल हो गए। विरोध मंच पर, सब्जियों और धान की फसल लेकर प्रदर्शन हुए। संगठन का आरोप है कि केन्द्र सरकार अंबानी और अडानी को देश बेचने की साजिश कर रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक बिल को निरस्त नहीं किया जाता तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in