कर्मचारी महासंघ के संरक्षक पद से हटाए गए शुभेंदु अधिकारी
कर्मचारी महासंघ के संरक्षक पद से हटाए गए शुभेंदु अधिकारी

कर्मचारी महासंघ के संरक्षक पद से हटाए गए शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 19 अगस्त (हि. स.)। राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक के पद से मंत्री शुभेंदु अधिकारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दिव्येंदु रॉय को लाया गया है। वहीं शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले पर शुभेंदु के समर्थक नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हाल ही में, पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के कारण पर्यवेक्षक का पद रद्द कर दिया गया था। परिणामस्वरूप, अधिकारी का पद हटा दिया गया। इस बार उन्हें राज्य कर्मचारी महासंघ की जिम्मेदारी से भी हटा दिया गया है। इस बारे में अधिकारी की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि शुभेंदु के भाजपा में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। वह पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सरकारी समारोहों में भी नहीं जा रहे हैं। वह विशेष आयोजन के दिन समानांतर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसीलिए ममता बनर्जी के निर्देश पर उनका पर कतरा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in