कन्हाईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
कन्हाईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कन्हाईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उत्तरपाड़ा (हुगली), 25 अगस्त (हि.स.)। जिले के कन्हाईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अच्छे लाल यादव की तबीयत मंगलवार अपराह्न अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें कमला राय अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार को भी अच्छे लाल यादव कन्हाईपुर पंचायत में समय से पहुंचे थे और पंचायत से जुड़े कामों को कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं अच्छे लाल यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर पाकर उनके भाई व तृणमूल कांग्रेस के हुगली जिलाध्यक्ष दिलीप यादव अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा उत्तरपाड़ा के विधायक प्रबीर घोषाल, जंगीपाड़ा के विधायक स्नेहाशीश चक्रवर्ती सहित कई तृणमूल नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in