इस्लामपुर के घायलों से मिले नगर पालिका के प्रशासक कन्हैया लाल अग्रवाल
इस्लामपुर के घायलों से मिले नगर पालिका के प्रशासक कन्हैया लाल अग्रवाल

इस्लामपुर के घायलों से मिले नगर पालिका के प्रशासक कन्हैया लाल अग्रवाल

इस्लामपुर, 03 नवम्बर (हि.स.)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शियालतोर में हाल ही में हुए दर्दनाक घटना के घायलों से मंगलवार को इस्लामपुर नगर पालिका के प्रशासक और जिला तृणमूल काग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की है। इस दौरान पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी बात किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी रैली के दौरान बिजली के करंट लगने से 22 लोग घायल हो गए थे। जिनमें कई बच्चें थे। इनमें से चार की मौत हो गयी है। जिस व्यक्ति की मौत गत सोमवार को हुई है उनका नाम मोहम्मद कासमी है जबकि सात घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उन्हीं से वे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सात में से एक की हालत आशंकाजनक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि वे सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in