अब टीएमसी के मंत्री राजीव बनर्जी ने दिखाए बगावती तेवर, उत्तर कोलकाता में लगे उनके नाम के पोस्टर
अब टीएमसी के मंत्री राजीव बनर्जी ने दिखाए बगावती तेवर, उत्तर कोलकाता में लगे उनके नाम के पोस्टर

अब टीएमसी के मंत्री राजीव बनर्जी ने दिखाए बगावती तेवर, उत्तर कोलकाता में लगे उनके नाम के पोस्टर

कोलकाता, 06 दिसम्बर (हि. स.)। जैसे-जैसे राज्य विधानसभा केे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे - वैसे राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। शुभेंदु अधिकारी के बाद अब राज्य के वन मंत्री राजीव बंदोपाध्याय के नाम का पोस्टर पूरे उत्तर कोलकाता में लगे दिखे है। बताते चलें कि शनिवार को टालीगंज में एक राजनीतिक सभा के मंच से अपने पार्टी के खिलाफ ही राजीव बंदोपाध्याय ने असंतोष जाहिर किया था। राजीव बंदोपाध्याय ने कहा था कि जिस दक्षता के साथ वे पार्टी के लिए अपने काम कर रहे हैं, पार्टी उन्हें महत्व नहीं दे रही है, जबकि घर में बैठकर राजनीति करने वाले लोगों को पार्टी महत्व दे रही है। राजीव बंदोपाध्याय के इस बयान के बाद राजनीतिक अटकलों का दौर फिर शुरू हो गया कि अब राजीव बंदोपाध्याय भी शुभेंदु अधिकारी के कदम चिन्हों पर चलने वाले हैं। बंदोपाध्याय के बयान के 24 घंटे के भीतर ही रविवार को पूरे उत्तर कोलकाता में उनके नाम के पोस्टर देखे गए। गिरीश पार्क, श्यामबाजार हाथी बागान सहित विभिन्न इलाकों में राजीव बंदोपाध्याय के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राजीव बंधोपाध्याय को काजेर मानुष, काछेर मानुष, छात्र युवार नयन मनी (काम के व्यक्ति, करीब के व्यक्ति, छात्रों और युवाओं के नयनमणि) कहा गया है। बताते चलें कि इससे पहले उत्तर कोलकाता के इन्हीं इलाकों में शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में भी पोस्टर देखे गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in