youth-congress-protests-against-petrol-diesel-and-cooking-gas-prices
youth-congress-protests-against-petrol-diesel-and-cooking-gas-prices

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (हि. स.)। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को सिलीगुड़ी विधानसभा युवा कांग्रेस के तरफ से विनस मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने सिलीगुड़ी के विनस मोड़ पर पहले इकट्ठा हुए। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना कपड़ा भी खोल दिया। प्रदर्शनकारियों के कहना है कुछ दिन कपड़ा उतारकर भीख मांगने की नौवत आने वाली है। सिलीगुड़ी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सायन कर ने कहा कि उन्होंने पहले पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में असामान्य वृद्धि से देश की जनता त्रस्त हो गया है। भाजपा की सरकार देश की जनता को भीख मांगने के लिए मजबूर कर रही है। आम जनता जल्द ही केंद्र की सरकार को जवाब देगी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in