young-man-gone-to-bath-in-mahananda-river-missing
young-man-gone-to-bath-in-mahananda-river-missing

महानंदा नदी में नहाने गए युवक लापता

सिलीगुड़ी, 05 अप्रैल (हि.स.)। फुलबाड़ी महानंदा नदी पर बने बैराज में नहाने गए एक युवक के लापता होने की खबर मिली है। लापता युवक का नाम पिंकू पासवान बताया जा रहा है। वह सिलीगुड़ी के रवींद्रनाथ इलाके का निवासी है। सोमवार सुबह डाबग्राम आपदा प्रबंधन टीम युवक की तलाश में जुट गई है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिंकू अपने चार दोस्तों के साथ रविवार दोपहर फूलबाड़ी महानंदा बैराज गया था। इस दौरान पिंकू पासवान नदी में स्नान करने उतरा था, जिसके बाद से वह गायब है। बताया जा रहा है कि पिंकू को तैरने नहीं जानता था। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in