woman39s-body-recovered-from-baikunthpur-forest
woman39s-body-recovered-from-baikunthpur-forest

बैकुंठपुर के जंगल से महिला का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 07 मई (हि.स.)। बैकुंठपुर जंगल से एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम बुलबली बर्मन (35) है। माना जा रहा है कि महिला की मौत हाथी के हमले से हुई हैं। आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि गुरुवार को फांड़ाबाड़ी आदर्शपल्ली की छह महिलाएं लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बैकुंठपुर जंगल में गई थी। तभी उनका एक हाथी से सामना हो गया। इस दौरान पांच महिलाएं जंगल से भाग निकलने में कामयाब हो गईं लेकिन बुलबुली बर्मन जंगल में फंस गई। इसके बाद जंगल से बाहर आई महिलाओं ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। खबर मिलते ही फांड़ाबाड़ी बिट ऑफिस के वनकर्मियों ने महिला की तलाश शुरू की। देर रात तक तलाशी के वाबजूद महिला नहीं मिली। शुक्रवार को सुबह वन विभाग के कर्मियों ने महिला की फिर तलाश शुरू की तब उसका खून से लथपथ शव बरामद किया। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in