winter-progressed-from-leaving-bengal
winter-progressed-from-leaving-bengal

बंगाल से विदा होने की ओर बढ़ी सर्दी

कोलकाता, 11 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य से जल्द ही ठंड विदा हो सकती है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो लगभग सामान्य है। बुधवार को यहां तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि गुरुवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी उसी के मुताबिक आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। विभाग का अनुमान है कि सप्ताहांत तक तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर जा सकता है जो ठंड की विदाई का सूचक होगा। इस बार फरवरी में सबसे अधिक ठंड पड़ी है। पिछले 10 सालों में फरवरी में इतनी ठंड नहीं पड़ी थी। हिंदी वर्ष के मुताबिक फिलहाल माघ का महीना चल रहा है और इस समय तक बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल में फिलहाल ठंड ने डेरा डाल रखा है। उत्तर बंगाल के जिलों में तो तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जो अगले सप्ताह से बढ़ने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in