two-workers-injured-in-leopard-attack
two-workers-injured-in-leopard-attack

तेंदुए के हमले में दो श्रमिक घायल

सिलीगुड़ी, 09 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी के सुकना स्थित सुकना टी गार्डन में रविवार को एक तेंदुए ने श्रमिकों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दो श्रमिक बुरी तरह घायल हुए हैं। आनन-फानन में दोनों श्रमिक को सुकना के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात गम्भीर होने पर दोनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल स्थान्तरित कर दिया गया हैं। बताया गया है कि जब श्रमिक चाय बागान में काम कर रहे थे तभी बागान के अंदर घात लगाकर पहले से बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ हैं। घटना के बाद वन विभाग की टीम लगातार चाय बागान क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने कीे कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in