two-leopard-cubs-recovered-from-tea-garden-drain-in-jalpaiguri
two-leopard-cubs-recovered-from-tea-garden-drain-in-jalpaiguri

जलपाईगुड़ी में चाय बागान के नाले से तेंदुआ के दो शावक बरामद ्

जलपाईगुड़ी, 24 मई (हि. स.)। जलपाईगुड़ी के मेटेली ब्लॉक के इंडंग चाय बागान के नाले में तेंदुए के दो शावकों को बरामद किया गया है। घटना से सोमवार दोपहर की है। बताया गया है कि सोमवार दोपहर के समय मजदूर चाय बागान के आठ नम्बर सेक्सन में काम कर रहे थे। तभी मजदूरों ने नाले में तेंदुए के शावकों की आवाज सुनी तो आगे बढ़कर देखा तो उन्हें तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। खबर मिलते ही खुनिया रेंज के वनकर्मी वहां पहुंच गए। खुनिया रेंज के एक रेंजर राजकुमार लाएक ने कहा कितेंदुए के दो शावकों पर नजर रखी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in