two-left-activists-are-missing-since-brigade-rally
two-left-activists-are-missing-since-brigade-rally

ब्रिगेड रैली के बाद से लापता हैं दो वामपंथी कार्यकर्ता

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में माकपा-कांग्रेस और आईएसएफ के संयुक्त आह्वान पर आयोजित महा सम्मेलन के बाद वाम मोर्चा के दो कार्यकर्ता लापता हैं। उनमें से एक नारकेलडांगा का रहने वाला है जबकि दूसरा उत्तर 24 परगना के आमडंगा का निवासी है। पार्टी ने इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लापता कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य भी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। रविवार को गठबंधन के ब्रिगेड सम्मेलन में लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। रैली के बाद सारे लोग घर लौट गए थे लेकिन 12 लोगों की खोज खबर नहीं मिल रही थी। बाद में 10 अन्य लोगों के बारे में भी पता चल गया लेकिन दो लोगों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। उसमें से एक किशोर है और दूसरा अधेड़ उम्र का व्यक्ति है। किशोर का नाम सौरभ दे है। वह कोलकाता के नारकेलडांगा का रहने वाला है जबकि अधेड़ उम्र के शख्स का नाम रफीकुल है। वह आमडांगा का निवासी है। सम्मेलन के 24 घंटे बाद भी दोनों घर नहीं लौट पाए हैं जिसकी वजह से परिवार के साथ साथ पार्टी नेतृत्व भी चिंतित है। कोलकाता पुलिस के पास इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in