trinamool-rally-for-insulting-mother-durga
trinamool-rally-for-insulting-mother-durga

मां दुर्गा के अपमान के खिलाफ तृणमूल ने निकाली रैली 

हुगली, 18 फरवरी (हि. स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा मां दुर्गा के कथित अपमान के खिलाफ हुगली जिले के चांपदानी में चांपदानी शहर महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व चांपदानी नगरपालिका के प्रशासक सुरेश मिश्रा ने शिरकत की। रैली ने चांपदानी इलाके की परिक्रमा की और रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरेश मिश्रा ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं की पार्टी होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ हिंदुओं के आस्था को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चोट पहुंचा रहे हैं। दिलीप घोष ने कहा है कि प्रभु राम हैं, लेकिन मां दुर्गा नहीं हैं। मैं दिलीप घोष को कहना चाहता हूं कि हम हिन्दू (चाहे वो हिंदीभाषी हों या बांग्लाभाषी) मां दुर्गा की श्रद्धा से आराधना करते हैं। हमारी आस्था को चोट पहुंचाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in