the-number-of-corona-patients-in-bengal-is-steadily-decreasing
the-number-of-corona-patients-in-bengal-is-steadily-decreasing

बंगाल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है

कोलकाता, 11 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी आखिरी दौर में है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 217 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर चार हजार के आसपास हैं। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 22106 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 217 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 72 हजार 032 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 286 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या पांच लाख 57 हजार 494 हो गई है। एक दिन में महज पांच लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10225 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 74 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 4313 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.46 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 82 लाख 31 हजार 998 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in