पश्चिम-बंगाल
राकेश सिंह की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में तनाव
कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। भाजपा नेता राकेश सिंह की गिरफ्तारी से भाजपा में बेचैनी केे साथ आक्रोश भी हैं। बुधवार को गिरफ्तार राकेश की अलिपुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए ले जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे तनाव का माहौल बन गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बीच पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। राकेश की गिरफ्तारी से तृणमूल कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा