Temperature will be normal in Gangasagar, pilgrims will be relieved
Temperature will be normal in Gangasagar, pilgrims will be relieved

गंगासागर में सामान्य रहेगा तापमान, तीर्थ यात्रियों को रहेगी राहत

कोलकाता, 09 जनवरी (हि. स.)। हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहार गंगासागर के पुण्य स्नान को लेकर मौसम मेहरबान हो गया है। शनिवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि नौ से 17 जनवरी के बीच चलने वाले गंगासागर मेले के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। ना तो बहुत अधिक ठंड रहेगी और ना ही गर्मी। अलीपुर के मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार देर शाम जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि नौ से 17 जनवरी के बीच 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दिन के समय धूप भी निकलेगी। हालांकि रात को कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 500 मीटर हो सकती है लेकिन यह भी बहुत अधिक है। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। दोनों ही तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक है। नौ से 12 जनवरी के बीच तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन उसके बाद इसमें बढ़ोतरी होने लगेगी। इसके अलावा आसमान भी साफ रहेगा जिसके कारण बहुत अधिक उमस भी नहीं होगी। यानी कुल मिलाकर कहें तो गंगासागर मेले के दौरान मौसम तिर्थयात्रियों को राहत देने वाला होगा। वैसे भी मकर संक्रांति पर गंगासागर स्नान की प्रथा रही है और इस दिन से ठंड धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in