tathagata-rai39s-controversial-comment-on-making-tollywood-actresses-candidates
tathagata-rai39s-controversial-comment-on-making-tollywood-actresses-candidates

तथागत राय ने टॉलीवुड अभिनेत्रियों को उम्मीदवार बनाये जाने पर की विवादित टिप्पणी

कोलकाता, 04 मई (हि. स.)। विधानसभा चुनाव में टॉलीवुड की अभिनेत्रियों के हार को लेकर भाजपा नेता तथागत रॉय ने विवादित बयान दिया है। इसको लेकर टॉलीवुड में विवादों की आंधी चल रही है। मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय चुनाव के नतीजों के बाद टॉलीवुड अभिनेत्रियों को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पायल सरकार, तनुश्री चक्रवर्ती, परनो मित्रा, आदि शहर की अभिनेत्रियां' चुनावी पैसे से खेल रही हैं और एक नाव की सवारी में मदन मित्रा के साथ सेल्फी ले रही हैं (हार गए और भूत बन गए) उन्हें टिकट किसने दिया? क्यों दिया गया? दिलीप, कैलाश, शिवप्रकाश, अरविंद प्रभु इसपर प्रकाश डालेंगे? तृणमूल सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहान ने पूर्व राज्यपाल की टिप्पणी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि मैंने हमेशा कहा है कि भाजपा महिलाओं की मुख्य शत्रु है, यह दल कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं कर पाई और करेगी भी नहीं। एक महिला कैसे सम्मान दिया जाना चाहिए उनके पास यह शिक्षा नहीं है। हालांकि इस विषय पर पायल, श्रवंती, तनुश्री या पारनो मित्रा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। नवनिर्वाचित तृणमूल विधायक कंचन मल्लिक ने तथागत के इस टिप्पणी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई भी हमारे पेशे को लेकर कुछ बोलता है तो मैं विरोध करूंगा। जिस तरह से भाजपा ने पायल, परनो और श्रवन्ति को लेकर कटाक्ष किया है, वह वास्तव में निंदनीय है। अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने कहा कि यह एक ही पेशे से जुड़ी अन्य महिला अभिनेत्रियों का अपमान है। इस अपमान को व्यक्त करते हुए, उन्होंने लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि भाजपा महिलाओं ने किस नजर से देखती है उन्होंने अपने अपमान का रास्ता स्वयं बनाया है। उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा चुनाव में, भाजपा की ओर से कुछ अभिनेता और अभिनेत्रियों उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा के टॉलीवुड अभिनेता हिरण चटर्जी के अलावा किसी भी अभिनेत्री ने चुनाव में विजय का चेहरा नहीं देखा। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in