Suddenly Chief Minister reached Raj Bhavan, courtesy call on Governor
Suddenly Chief Minister reached Raj Bhavan, courtesy call on Governor

अचानक राजभवन पहुंची मुख्यमंत्री, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

कोलकाता, 06 जनवरी (हि. स.)। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार शाम अचानक राजभवन कोलकाता जा पहुंची। राज्य सचिवालय से निकलकर वह सीधे राजभवन गईं जहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्नी सुदेश धनखड़ ने पत्नी सुदेश के साथ उनका स्वागत किया। राजभवन सूत्रों ने बताया है कि यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों के बीच राजनीतिक मसलों पर बहुत कम बात हुई है और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। सीएम को राजभवन की ओर से उपहार भी दिए गए हैं। राज्य सचिवालय स्थित सूत्रों ने भी इस मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया है। राज्य सचिवालय में उच्च पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसमें कुछ भी आधिकारिक नहीं है। मुख्यमंत्री राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती थीं।’’ मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की यह मुलाकात करीब एक घंटे चली। राज्यपाल एवं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच खराब होते रिश्तों की पृष्ठभूमि में ममता बनर्जी की धनखड़ से मुलाकात अहम है क्योंकि राज्यपाल राज्य की कानून व्यवस्था, शासन, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की संभावना एवं अन्य मुद्दों पर अक्सर ट्वीट करते रहे हैं। बुधवार को ही मेदिनीपुर में मीडिया से मुखातिब राज्यपाल ने कहा कि ममता बनर्जी अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने में विफल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in