student-dies-due-to-dumper-hit
student-dies-due-to-dumper-hit

डम्पर के धक्के से छात्र की मौत

अलीपुरद्वार, 18 अप्रैल (हि. स.)। अलीपुरद्वार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर के धक्के से एक छात्र की मौत हो गई। घटना रविवार को तपशिखा बाजार के नजदीक अलीपुरद्वार-सोनापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। इस घटना में एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। लगभग डेढ़ घंटे की विरोध प्रदर्शन के बाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in