stirred-due-to-fire-in-trailer-standing-in-kakdwip-port
stirred-due-to-fire-in-trailer-standing-in-kakdwip-port

काकद्वीप बन्दरगाह में खड़े ट्रेलर में आग लगने से हड़कंप

कोलकाता,16 मई (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप मत्स्य बन्दरगाह पर खड़े एक मछली लदे ट्रेलर में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार को मछलियों से भरा एक ट्रेलर बन्दरगाह पर पहुंचा। कुछ देर बाद ही ट्रेलर में से धुआं निकलते दिखा और देखते ही देखते ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी घटना की जांच कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in