state-bjp-president-justifies-mini-lockdown-in-bengal
state-bjp-president-justifies-mini-lockdown-in-bengal

बंगाल में मिनी लॉकडाउन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ठहराया जायज

कोलकाता, 01 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बीत जाने के बाद शुक्रवार शाम से लगाए गए मिनी लॉकडाउन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने जायज ठहराया है। शनिवार को घोष से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हालात संभालने के लिए यह जरूरी है कि सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि पूरा लॉकडाउन ना लगाना पड़े इसके लिए हमें भरपूर कोशिश करनी होगी। पिछली बार जब लॉकडाउन लगा था तब उससे काफी नुकसान हुआ था। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। काफी क्षति हुई थी। इस बार पूरा लॉकडाउन न लगाना पड़े इसके लिए कोशिश करनी होगी। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए हर तरह के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाना जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in