sonali-wants-to-return-to-trinamool-if-motive-is-not-fulfilled-dilip-ghosh
sonali-wants-to-return-to-trinamool-if-motive-is-not-fulfilled-dilip-ghosh

मकसद पूरा न होने पर तृणमूल में लौटना चाहती हैं सोनाली: दिलीप घोष

कोलकाता, 22 मई (हि.स.)। सोनाली गुहा के तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटने की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुहा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुहा के आने-जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। जो पार्टी के असली सिपाही हैं, वे हमेशा आगे रहते हैं। शनिवार को दिलीप ने कहा कि कई लोग चुनाव से पहले अलग-अलग मकसद से पार्टी में शामिल हुए थे। अब वे मकसद पूरा नहीं होने पर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। वे लड़ने से डर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में दिलीप ने कहा कि अभी विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। शुक्रवार को ही घाटल के विधायक पर हमला हुआ था। जिन कार्यकर्ताओं को साथ रहना है, वो अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सातगछी से पूर्व विधायक सोनाली गुहा विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो हुई थी। भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया। अब वह पुरानी पार्टी में वापस जाने के संकेत दिए हैं। आज सोनाली ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगी है। इससे पहले बशीरहाट दक्षिण से तृणमूल के पूर्व विधायक और पूर्व फुटबॉलर दीपेंदु विश्वास भी भाजपा छोड़कर फिर तृणमूल में शामिल हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in