shot-fired-targeting-bjp-leader-in-malda
shot-fired-targeting-bjp-leader-in-malda

मालदा में भाजपा नेता को लक्ष्य कर चली गोली

कोलकाता, 11 जून (हि. स.)। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना मालदा जिले के महिषबाथान इलाके की है। यहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्रभात टूडू को लक्ष्य कर गोली चलाई गई है। उनकी जान बाल-बाल बची है। प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में बताया है कि गुरुवार रात बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने टूडू को गोली मारी। हालांकि लक्ष्य चूक जाने की वजह से गोली उन्हें नहीं लगी और सामने दीवार में जा धंसी। एक बाइक पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उनकी हत्या की कोशिश की है। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in