शशि सिंह बनेंगी भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की उपाध्यक्ष : भाजपा
शशि सिंह बनेंगी भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की उपाध्यक्ष : भाजपा

शशि सिंह बनेंगी भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की उपाध्यक्ष : भाजपा

श्रीरामपुर (हुगली), 27 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला महिला मोर्चा की वर्तमान अध्यक्ष शशि सिंह को अब भाजपा के मूल संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दी जाएगी। सोमवार को भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शशि सिंह का श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा में उपाध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और इस बात की जल्द ही औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि शशि सिंह का नाम हुगली जिले के फायर ब्रांड भाजपा नेताओं में शामिल है। इन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा के मूल संगठन को श्रीरामपुर सांगठनिक जिले में और मजबूती देने के लिए शशि सिंह को उपाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in