Sanjeev Balian said: BJP government will be formed in Bengal
Sanjeev Balian said: BJP government will be formed in Bengal

संजीव बालियान ने कहा : बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार

कोलकाता, 11 जनवरी (हि. स.)। केंद्रीय मत्स्य व पशुपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान ने सोमवार को कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। वह फरक्का के गंगाभवन में मीडिया से मुखातिब थे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सांगठनिक बैठक की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से मुखातिब बालियान ने कहा कि पिछले एक महीने से वह पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में घूम रहे हैं और जमीनी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्हें इस बात का भली-भांति एहसास हो गया है कि राज्यभर में माहौल भाजपा के पक्ष में है और यहां अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और फरक्का में विशेष तौर पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बलियान ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन से राज्य के लोग त्रस्त हैं और यहां बदलाव चाहते हैं।भाजपा इसका विकल्प बनेगी। मीडिया से मुखातिब होने के बाद वह मुर्शिदाबाद के लालगोला के लिए रवाना हो गए। दरअसल पश्चिम बंगाल में जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 केंद्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है जिसमें संजीव बालियान भी हैं। वह जिले के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा जमीनी तौर पर पार्टी की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं जो जेपी नड्डा को सौंपी जानी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in