Revised voter list will be released on friday
Revised voter list will be released on friday

शुक्रवार जारी होगी संशोधित मतदाता सूची

कोलकाता, 14 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुक्रवार को संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के डिप्टी सीईओ सुदीप जैन लगातार दूसरे दिन राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, स्वास्थ्य, शिक्षा, नारी और शिशु कल्याण विभाग के सचिव उपस्थित हैं। उप चुनाव आयुक्त का यह दौरा राज्य में मतदाता सूची प्रकाशन के पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव इसी सूची के आधार पर होना है। खबर है कि चुनाव से कुछ समय पहले चुनाव आयोग राज्य में केंद्रीय बलों की नियुक्ति कर सकता है। इसलिए सुदीप जैन ने जिलों से कानून व्यवस्था की रिपोर्ट ली। राज्य के दौरे के बाद उप चुनाव आयुक्त दिल्ली चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, आयोग का फुल बेंच इसकी जांच करने के बाद राज्य में आ सकता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in